टाटा पावर-DDL ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को किया सम्मानित, रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने की अनूठी पहल

 

उत्तरी दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं ने हरित ऊर्जा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टाटा पावर-DDL) के विलेज कस्टमर ग्रुप (VCG) द्वारा अब तक 450 ग्रामीण उपभोक्ताओं की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। साथ ही, लगभग 200 उपभोक्ताओं से इस संबंध में सकारात्मक चर्चा जारी है। सौर ऊर्जा को अपनाने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर्य समाज मंदिर, ममूरपुर गांव, नरेला में एक भव्य पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 10 गांवों के 50 उपभोक्ताओं को BLDC पंखों और शॉल के साथ सम्मानित किया गया।

इस समारोह में वे उपभोक्ता शामिल थे जिन्होंने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के बीच रूफटॉप सोलर सिस्टम अपनाया। इस वित्तीय वर्ष में 450 से अधिक सोलर कनेक्शन जोड़े जा चुके हैं, और आगामी महीनों में 200 और कनेक्शन जोड़ने की योजना है। यह उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का अभियान है, जिसका पहला आयोजन जौंती गांव में हुआ था, जहां बवाना जिले के गांवों के उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया था। नरेला में आयोजित इस कार्यक्रम में 10 पड़ोसी गांवों से 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले ग्राहकों को ‘सोलर ब्रांड एंबेसडर’ के रूप में चुना गया, जो अपने समुदाय में सौर ऊर्जा के लाभों का प्रचार करेंगे। इसके अतिरिक्त, वेंडर कैनोपीज़ के माध्यम से सोलर इंस्टॉलेशन प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जबकि DSM काउंटर पर एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट्स और अन्य बिजली उपकरणों को किफायती दरों पर प्रदर्शित और वितरित किया गया। इस दौरान 74 DSM उत्पाद भी बेचे गए।

इस अवसर पर टाटा पावर-DDL के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें सुश्री किरण गुप्ता (चीफ–CE, कमर्शियल, GA, EAC & कंज्यूमर लिटिगेशन), श्री राहुल कुमार (GM–SCG, VCG & CCG), श्री भारत छाबड़ा (चीफ–SIG), श्री मनीष गोयल (सर्कल हेड, सब अर्बन सर्कल), सुश्री मनीषा वाधवा (HoD–SCG & VCG) सहित जिला एवं ज़ोनल टीम, नरेला के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल थे। इसके अलावा, आर्य समाज मंदिर समिति नरेला के प्रधान श्री संजय खत्री, सुभाष रामलीला क्लब के अध्यक्ष श्री विष्णु भारद्वाज, फेडरेशन ऑफ नरेला सब सिटी के अध्यक्ष श्री जोगिंदर दहिया, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के BDO श्री सुनील कुमार एवं एक्सटेंशन ऑफिसर श्री धीरज सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सुश्री किरण गुप्ता ने कहा कि जिन गांवों में रूफटॉप सोलर लगाया गया है, वहां के लोग इस पहल से अत्यंत संतुष्ट हैं। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अब तक 2.43 MW बिजली का उत्पादन हो रहा है। साथ ही, रूफटॉप सोलर स्थापित करने के बाद ग्राहकों के बिजली बिलों में उल्लेखनीय बचत हुई है। यह आयोजन टाटा पावर-DDL की नवीकरणीय ऊर्जा और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। VCG का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को हरित ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना, नरेला और आसपास के क्षेत्रों को पर्यावरण-अनुकूल एवं ऊर्जा-कुशल बनाना और समुदाय में सोलर ब्रांड एंबेसडरों का एक सशक्त नेटवर्क विकसित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि टाटा पावर-DDL भविष्य में भी इसी तरह की सामुदायिक पहल करता रहेगा, जिससे सौर ऊर्जा को अपनाने को और अधिक प्रोत्साहन मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button