रामगढ़िया बोर्ड के महासचिव अमरजीत सिंह का जन्म दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया।
न्यू दिल्ली(संवाददाता)गुरु नानक सुखसाला (वृद्ध आश्रम) राजेन्द्रनगर , प्रांगण में, रामगढ़िया बोर्ड के महासचिव तथा समाज की सेवा में हमेशा आगे रहने वाले, सरदार अवतार सिंह ,(भूरजी) का जन्मदिवस आज बड़े ही धूमधाम से वृद्ध माता, बुजुर्गों, के साथ मनाते हुए उनका आशीर्वाद भी अवतार सिंह ने प्राप्त किया। इस जन्मदिवस के उपलक्ष में, रामगढ़िया बोर्ड के प्रधान सरदार त्रिलोचन सिंह(कुंडल) सभी मेंबरों में विश्वास दिया कि, वृद्धाश्रम में रह गए बुजुर्ग भी माता-पिता तुल्य हैं। आगे से रामगढ़िया बोर्ड इनके साथ अपनी खुशियां बटेगा।
इस अवसर पर, रामगढ़िया बोर्ड के प्रधान, त्रिलोचन सिंह (कुंडल) महासचिव, अवतार सिंह भूरजी, सबलबीरसिंह, इकबाल सिंह, ,सतबीरसिंह, गुरु नानक सुख शाला के चेयरमैन, सरदार हरविंदर सिंह बॉबी, गुड्डी साहनी के अलावा बुजुर्गों ने अवतार सिंह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीl अंत में सभी ने साथ बैठकर भोजन किया।


