पश्चिमी जिला की नवगठित टीम ने सांसद कमलजीत सहरावत का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

नई दिल्ली – पश्चिमी जिला की नवगठित टीम ने जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी के नेतृत्व में आज पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत को उनके निवास द्वारका में जाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर उनके साथ पश्चिमी जिला महामंत्री श्वेता सैनी, एवं चरनजीत सिंह लवली सहित सम्पूर्ण जिला की टीम एवं मंडलो के अध्यक्ष भी मोजूद थे सांसद कमलजीत सहरावत ने सभी को नये पद मिलने पर हार्दिक बधाई दी और सभी को अभी से ही संगठनात्मक कार्यों में जुट जाने का आवाहन किया सांसद कमलजीत सहरावत ने राजनीति के खट्टे-मीठे अनुभव सभी से साझा किये और कालीदास की कहानी सुनकर सभी को खुश कर दिया .

उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार चढाव आते जाते है पर अपने मार्ग से भटकना नहीं चाहिए इस अवसर पर पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने सांसद कमलजीत सहरावत को पटका डाल कर एवं मिठाई खिलाकर सभी नवगठित जिला टीम के साथ उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर उपाध्यक्ष आनन्द त्यागी, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, रमेश चोला,बलबीर त्यागी, रेनू रतवाया, स्वाति शर्मा, अनमोल कत्याल, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर, विरेन्द्र भल्ला, मनीष लूथरा, नितिन भाटिया, सुन्दर निगम आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button