24 जगहों पर दावा आपत्ति के आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू

प्रथम दिन मिले 234 आवेदनों में प्रपत्र- 6 के 182 एवं प्रपत्र-8 के 52 आवेदन

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बेगूसराय जिले में अर्हता तिथि 01 जुलाई, 2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसको लेकर एक माह तक दावा दापत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया चलेगी। बेगूसराय जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय, सभी नगर परिषद कार्यालय एवं नगर निगम कार्यालय सहित कुल 24 जगहों पर दावा आपत्ति के आवेदन प्राप्त करने, उसका निराकरण को लेकर विशेष कैंप आयोजित की गयी है।

जहां किसी कारण से छूटे हुए मतदाता दावा आपत्ति दर्ज करा सकते है। शनिवार को आयोजित विशेष कैंप के प्रथम दिन कुल 234 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें प्रपत्र- 6 के 182 एवं प्रपत्र-8 के 52 आवेदन शामिल है। इन कैंपों के माध्यम से ऐसे नागरिक जिनका नाम किसी कारणवश प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे प्रपत्र-6, घोषणा पत्र (एनेक्सचर डी) एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन दे सकते हैं। वहीं जिन नागरिकों को अपने नाम, पते या अन्य विवरणों में संशोधन कराना है, वे प्रारूप-8 के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। बिहार के बाहर से स्थानांतरित होने वाले मतदाताओं को भी प्रपत्र-8 के साथ घोषणा पत्र (एनेक्सचर डी) संलग्न करना अनिवार्य होगा। दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएलओ उनके घर-घर जाकर विहित आवेदन पत्र लेंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे समय पर अपने दस्तावेजों के साथ शिविरों में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए आवेदन करें, ताकि आगामी चुनावों में उनका लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button