बेगूसराय को प्रमंडल बनाने वालों को सरपंचों का मिलेगा वोट

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। जिले के सरपंचों की बुधवार को बैठक हुई। सरपंचों ने कहा कि मेरा वोट बेगूसराय प्रमंडल के लिए होगा। जो बेगूसराय प्रमंडल के लिए संघर्ष करेंगे, वो जनता का वोट पाएंगे। सरपंचों ने एक स्वर से मुख्यमंत्री से मांग की कि चुनाव के पूर्व बेगूसराय प्रमंडल बनाने की घोषणा करें। सभी सरपंच अब अपने-अपने पंचायतों में बैठक कर आमलोगों को जागरूक करेंगे।बेगूसराय प्रमंडल बनाने के लिये संघर्ष तेज करेंगे। बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के द्वारा आयोजित बैठक का संचालन करते हुए संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने सरपंचों को बधाई देते हुए कहा कि बेगूसराय प्रमंडल बेगूसराय का अधिकार है।प्रमंडल नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय, हवाई उड़ान, मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, पर्यटन का विकास, लाखों युवा-युवतियों का रोजगार रुका हुआ है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कैबिनेट से मंजूरी नहीं देगी, अभियान और भी तेज होगा। पंच तथा सरपंच संघ के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि अब लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक बेगूसराय प्रमंडल नहीं सरकार बनाएगी।
बैठक में प्रमुख सुरेश प्रसाद सिंह सिहमा, रामसागर सहल सरपंच रसलपुर भगवानपुर, नरेश रजक लखनपुर, खुर्शीद आलम चंदौर, सरोज राय रानी 03, रामनाथ पासवान मटिहानी, अरुण सिंह जीनेदपुर, विजय शंकर सिंह वासुदेवपुर, शंभू राय धबौली, रामानंदन पासवान बहदरपुर, कमल कुमार कैथ पंचायत सहित कई सरपंचों के अलावा प्रसिद्ध व्यवसाई जयराम दास, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार मांगोतिया, हरपुर केयर के निदेशक इंद्रजीत राय, राजेश कुमार सिन्हा, दधीचि देह दान समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार राय आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button