विश्व डाक दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण
विश्व डाक दिवस
नई दिल्ली 9 अक्टूबर , विश्व डाक दिवस, जो प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है I विश्व डाक दिवस को स्विट्जर्लैंड के बर्न में 1874 में युनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना दिवस की याद में मनाया जाता है I और इसी के अन्तर्गत भारतीय डाक विभाग के दिल्ली परिमंडल के पश्चिमी डाक मंडल ने भी डाक सप्ताह के अधीन आज 09/10/2024 को डाक मैराथन और वृक्षा रोपण का एक कार्यक्रम किया , जिसका आयोजन द्वारका 6 डाक घर में संपन्न हुआ I इस कार्यक्रम से एक बात तो सिद्ध हो गया की कोई ऐसा कार्य नहीं है जिसका संपादन बहुत ही जिम्मेदारी और विश्वास के साथ डाक कर्मचारी न कर सके I
आज विश्व डाक दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय डाक विभाग की सचिव सुश्री वन्दिता कौल जी ने भी भारत वर्ष के सभी डाक कर्मयोगियों को संबोधित किया I वहीँ दिल्ली डाक परिमंडल के अधीन पश्चिमी मंडल के आज के इस कार्यक्रम में बहुत सारे डाक अधिकारीयों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही , जिसमे उप अधीक्षक श्री दीपक जी , वरिष्ठ डाकपाल रमेश नगर श्री अमित ठाकुर जी , डाक निरीक्षक श्री उमेश जी , तिलक नगर के डाकपाल श्री प्रदीप भारती जी , द्वारका – 6 के डाकपाल श्री अजित जी , द्वारका मोड़ के डाकपाल श्री मानस तिवारी जी , श्री विजय कुमार , धर्मेन्द्र कुमार , कपिल , श्री लोकेश मीणा , सुनील सिंह , प्रदीप कुमार, कप्तान सिंह, श्रीमती हेमा दबास जी , के अलावा डाक विभाग के बहुत सारे कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया I आज के इस कार्यक्रम के तहत तिलक नगर के डाक घर में भी फूट प्रिंट प्ले स्कूल विकास पूरी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी डाक घर में विजिट किया , जिससे की डाक घर और भी आनंदित हो उठा I द्वारका 6 के डाक पाल जी ने इस कार्यक्रम को बहुत व्यवस्थित ढंग से सम्पादित किया ! इसी लिए तो डाक घर के बारे में एक बात हमेशा कहा जाता है ….. अहर्निशम सेवामहे I अर्थात हम दिन रात सेवा करते है I
धर्मेन्द्र कुमार
तिलक नगर डाक घर ,
नई दिल्ली 110018

