लोहे का एक खंभा तृणमूल कांग्रेस की मुखिया को लगी चोट जिससे 2021 की चुनाव की पूरी गणित ही बदल गई…*

लोहे के उस खंभे भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'पूजा' कर शुरू किया प्रचार

 

अजित प्रसाद, नंदीग्राम  : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ के लिए नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार के नाम की घोषणा होते ही चुनावी मैदान में एक बेहद ही अजीबोगरीब और विवादास्पद नजारा देखने को मिला। नंदीग्राम के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसी मंदिर या देवता की नहीं, बल्कि बिरुलिया बाजार में खड़े एक लोहे के खंभे (Poll) की धूप-दीप और माला पहनाकर पूजा की।बता दें कि यह वही लोहे का खंभा है, जिससे टकराकर २०२१ के विधानसभा चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गई थीं और उनका पैर टूट गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अब यह खंभा चुनावी वैतरणी पार करने वाले किसी ‘देवता’ से कम नहीं है। भाजपा उम्मीदवार के नाम का ऐलान होते ही कार्यकर्ता बिरुलिया बाजार में इकट्ठा हुए। उन्होंने उस ऐतिहासिक लोहे के खंभे को माला पहनाई, अगरबत्ती जलाई और शंख ध्वनि के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जीत का जश्न अभी से मनाना शुरू कर दिया।भाजपा नेता प्रलय पाल ने इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्थानीय भावना को हवा देते हुए कहा कि मेदिनीपुर के बेटे का उम्मीदवार बनना इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button