किसान ने की आत्महत्या आम के पेड़ से लटका मिला शव, जमीन बेचने के बाद परिवार में हुआ था विवाद

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी जिले के तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र मीरापुर गांव में 7 जुलाई सुबह किसान का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान रामसुरेश उर्फ बुधराम 45 वर्ष के रूप में हुई है। वह पिछले दो दिनों से ट्यूबवेल पर सो रहा था।

ग्रामीणों ने ट्यूबवेल से 100 मीटर दूर आम के पेड़ पर शव लटका देखा तो दंग हो गए घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, रामसुरेश डेढ़ बीघा जमीन बिना परिवार को बताए बेच दी थी। जमीन बिक्री के पैसे भी उन्होंने घर नहीं दिए थे।

मृतक के छोटे पुत्र वेदांत ने बताया कि जब परिवार में जमीन के बारे में पूछा तो पिता घर से चले गए। वापस आने के बाद वह ट्यूबवेल पर सोने लगे थे। मृतक के तीन पुत्र हैं, जिनमें से बड़ा पुत्र बाहर मजदूरी करता है और दो पुत्र घर पर रहते हैं।

सूचना मिलते ही पहुंची बदोसराय कोतवाली की पुलिस कोतवाल संतोष कुमार, उपनिरीक्षक सालिक राय और अन्य पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि मौत का कारण नहीं पता हो पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पस्ट होगा परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। घटना की कार्यवाही की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button