रोहिणी नदी में दो मासूम डूबे, एक की लाश मिली
-लापता बच्ची के शव की तलाश में जुटा प्रशासन
भारत पोस्ट संवाददाता
गोरखपुर। गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माधोपुर बंधे के पास रोहिणी नदी में दो मासूम के डूबने से हड़कंप मच गया। एक मासूम की लाश की बरामद कर ली गई है और दूसरे की तलाश जारी है। गोरखपुर नगर निगम के मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर तकरीब 2:30 बजे चार बच्चे नदी में नहाने आए थे। उनमें से दो बच्चे डरकर भाग गए। जबकि बाकी दो डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और एनडीआरएफ की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर बचाव और तलाशी के काम में लगे हैं। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी बच्ची, जिसके डूबने की आशंका है, उसकी तलाश अभी भी जारी है।
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे पुलिस को बच्चों के डूबने की सूचनी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच गई। एसपी सिटी पाटिल ने बताया कि जांच में सामने आया कि चार बच्चों में से दो बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुंचने में सफल रहे। जबकि दो बच्चों में से सर्वेश की शव मिल गया है और एक बच्ची पीहू की तलाश की जा रही है।
मानिराम का रहना वाला सर्वेश यादव माधोपुर अपने ननिहाल विक्की यादव के घर आया हुआ था। सर्वेश यादव ; 11 वर्ष. की मौत सूचना मिलते ही उनकी मां का रो.रोकर बुरा हाल हो गया है। मां ने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा डूब नहीं सकता। जबकि विक्की यादव की बेटी पीहू यादव ;9 वर्ष . के शव तलाश जारी है। इस घटना के बाद पूरे परिवार कोहराम मचा हुआ है।


