गैस पाइपलाइन ब्लास्ट : पांच छात्राएं हो गयीं बेहोश
भारत पोस्ट संवाददाता
मुजफ्फरपुर। मुशहरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। नाला निर्माण के दौरान पीएनजी की पाइपलाइन फट गयी, जिससे गैस रिसाव होने लगा। गैस की चपेट में आने से पांच छात्राएं बेहोश हो गयीं। जिस स्कूल के सामने की गैस पाइप फटी, उसके प्रधानाध्यापक स्वामी सुधीर ने पूरी घटना बतायी है।
प्रिंसिपल ने कहा, जब गैस पाइप फटा पूरा क्लाउडी हो गया था। गैस का अंधेरा हो गया। बहुत मात्रा में गैस था। उस समय बच्चे को अगर छोड़ देते तो अभी मेरे पास पांच बच्चा जो क्रिटिकल कंडीशन में है, हो सकता था कि 20.21 बच्चा बेहोश हो जाता। अफरातफरी मच जाता। गैस की जब मात्रा हल्की कम हुई तब सारे बच्चों को मैंने रिलीज किया। इसी क्रम में साइकिल लेने तक में कुछ बच्चियां बेहोश हो गयीं. हादसे के दौरान जो आवाज हुआ, वो साउंड कोई सामान्य नहीं था। ऐसा लगा जैसे कहीं बम फट गया हो। अभी बच्चे लोग ठीक हैं। ये घटना 11:40 से 11:45 के बीच का है।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं और पाइपलाइन कैसे क्षतिग्रस्त हुई। प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




