ट्रक और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत

 

भारत पोस्ट ब्यूरो
——————–
बिजनौर।नहटौर इलाके में एक ट्रक और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही में जुट गई।
बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर उस वक्त हुआ जब मुजफ्फरनगर के मोहल्ला बाजार मंसूरपुर निवासी समीर पुत्र चांद, भूरा पुत्र इमरान व शान पुत्र इमरान एक ही बाइक पर सवार होकर नहटौर से होते हुए धामपुर जा रहे थे।बताया जा रहा है कि जैसे ही बाइक नहटौर धामपुर मार्ग स्थित वाल्मीकि बस्ती के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भंयकर थी की शान की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि समीर व भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहा इलाज के दौरान समीर की भी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।हादसे के बाद रोड़ के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के साथ जाम को खुलवाया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। तीनों युवक गांव-गांव घूम कर सामान खरीदने का काम करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button