सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में यूनिटी मार्च का आयोजन होगा।

 

भारत पोस्ट नई दिल्ली – पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की सांसद कमलजीत सहरावत ने आज डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जंयती के अवसर पर 15 नवम्बर को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में यूनिटी मार्च निकाले जाने की जानकारी दी यह यूनिटी मार्च जनकपुरी से तिलक नगर तक होगा, सांसद कमलजीत सहरावत ने बताया कि इस अवसर पर योग और स्वस्थ्य शिविर भी लगाये जायेंगे ,वाद विवाद प्रतियोगिताये भी आयोजित होगी, सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर व्याख्यान कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, सांसद कमलजीत सहरावत ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प अभियान के तहत यह सभी कार्यक्रम होंगे,

उन्होंने बताया कि विकसित भारत पर पद यात्राये आयोजित होगी उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना है,समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और देश में एकता की भावना को और मजबूत करना है सांसद कमलजीत सहरावत ने बताया कि यह सभी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विज़न से प्रेरित है, इस अवसर पर एक विशेष पोस्टर का भी अनावरण किया गया जो यूनिटी मार्च को लेकर था,इस प्रेस वार्ता के दौरान पश्चिमी जिला के एडीएम डॉ अतीश कुमार गुप्ता, राजौरी गार्डन की एसडीएम श्रीमती इति अग्रवाल,,हरी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम शर्मा, कैलाश गंगवाल, पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी महामंत्री संतोष गुप्ता, पश्चिमी जिला मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर सहित बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button