दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में दोषसिद्धि का स्वागत

नई दिल्ली। आज यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रवादी शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल ने वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा न्यायालय द्वारा आरोपियों को दोषी ठहराए जाने का स्वागत किया है।
श्री गोयल ने कहा कि यह निर्णय न्याय व्यवस्था में विश्वास को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने इस मामले की जांच में दिल्ली पुलिस द्वारा की गई मेहनत, साक्ष्यों के संग्रहण तथा मजबूत कानूनी कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकरण को न्यायालय तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में जिन पुलिस अधिकारियों ने योगदान दिया, वे प्रशंसा के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना और भय का वातावरण उत्पन्न करके हिंदुओं का पलायन करना था। ऐसी घटनाओं के दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की हिंसा करने का साहस न कर सके।
श्री गोयल ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से आग्रह किया कि राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों खासकर उत्तर पूर्वी जिले में हो रहे हिन्दुओं के पलायन की घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए तथा  प्रभावी एवं कठोर कदम उठाए जाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button