विश्व थैलीसीमिया दिवस Walkathon

 

 मई 8 , 2026 को दिल्ली के नेहरू पार्क में रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली सफदरजंग द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम विश्व थैलीसीमिया दिवस के रूप में मनाया गया । , जिसमें 600 से अधिक स्कूल , एवं कॉलेज के बच्चों ने तथा सभी रोटरी मेंबर्स ने भाग लिया, इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक थे दिल्ली के 11 रोटरी क्लब , थैलीसीमिक इंडिया एवं फोर्टिस हॉस्पिटल, सब लोगों ने मिलकर ‘थैलीसीमिया को समाप्त करो २०३५ तक ‘ का नारा लगाया । सभी उपस्थित लोगों को जलपान भी कराया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि गुगनानी जी , जिनका क्लब अध्यक्षा टीना कपूर ने अपने सह रोटेरियंसस के साथ स्वागत किया । थैलीसीमिक इंडिया की सेक्रेटरी शोभा तुली ने सबको थैलीसीमिया का टेस्ट कराने के लिए प्रोत्साहित किया । रोटेरियन टीना कपूर , मोना पूरी , डॉ। प्रिया ओबेरॉय, तेजिंदर सिंह , एवं रोटेरियन जीतेन्द्र नंदा जी का इस कार्यक्रम में बहुत योगदान रहा । सफेद शर्ट पहनकर लाल टोपी सिर पे धारण करे हुए , चारों ओर लोगों का थैलीसीमिया को विश्व से समाप्त करने का उत्साह देखते ही बनता था। ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button