आर्या ओमनीटॉक के साथ मोटोरोला सॉल्यूशंस का समझौता
भारत पोस्ट ब्यूरो
- नई दिल्ली। आर्या ओमनीटॉक ने भारत में व्यावसायिक और वाणिज्यिक रेडियो वितरित करने के लिए मोटोरोला सॉल्यूशंस के साथ एक विशेष साझेदारी की। आर्या ओमनीटॉक के सीईओ परेश शेट्टी ने कहा हमें मोटोरोला सॉल्यूशंस के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। वर्षों से अपने ब्रांड और ग्राहकों के साथ बनाए गए भरोसे को हम आगे बढ़ा रहे हैं। यह विशेष साझेदारी हमें भारत में उत्पादों की सर्वोत्तम श्रृंखला बेचने का अवसर देती है। हम उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मानना है कि प्रत्येक बातचीत उत्कृष्टता और संतुष्टि के प्रति हमारे समर्पण का प्रतिबिंब है। गौरतलब है कि आर्या ओमनीटॉक तीन व्यावसायिक क्षेत्रों के माध्यम से संचालित होता है। साझा मोबाइल रेडियो सेवाएं एसएमआर, जीपीएस आधारित फ्लीट ट्रैकिंग और प्रबंधन समाधान, टोल और राजमार्ग यातायात प्रबंधन प्रणाली। मोटोरोला के साथ साझेदारी में, आर्या ओमनीटॉक कंपनी मोटोरोला सॉल्यूशंस के उत्पादों के मोटोटीआरबीओ पोर्टफोलियो का वितरण करेगी, तथा सिम-आधारीत वेव पीटीएक्स और संबंधित सेवाओं का वितरित करना जारी रखेगी। आर्या ओमनीटॉक की ओर से पीएमआरटीएस पब्लिक मोबाइल रेडियो ट्रंकिंग सर्विसेज, सीएमआरटीएस कैप्टिव मोबाइल रेडियो ट्रंकिंग सर्विसेज और ब्रॉडबैंड पुश-टू-टॉक डिवाइस प्रदान किए जाते हैं। कंपनी के पास अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, इंदौर, कोलकाता, भरूच, नवी मुंबई, गुडग़ांव, नोएडा, मुंबई, पुणे, सूरत, वडोदरा, विशाखापत्तनम, हैदराबाद, कोच्चि और जयपुर इन 18 शहरों में काम करने का लाइसेंस है। ये रेडियो विशेष रूप से आज के तेज गति वाले कारोबारी माहौल में काम करने वाले संगठनों के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये रेडियो टीमों को त्वरित और वास्तविक समय में संचार करने और तेज गति वाले वातावरण में एक-दूसरे के साथ समन्वय करने में मदद कर सकते हैं। क्रॉस-प्लेटफॉर्म अनुकूलता इन रेडियो की पहचान है। इसलिए यह विभिन्न उपकरणों और प्लेटफार्मों पर काम करने की सुविधा देता है और कंपनी में विभिन्न विभागों और उपकरणों के बीच निर्बाध संचार सुनिश्चित करता है।

