बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी
गया जी में 18 जून को लगेगा रोजगार शिविर
-200 पदों पर होगी भर्ती, डिप्लोमा धारकों के लिए सुनहरा अवसर
-बेंगलुरु, चेन्नई और तमिलनाडु में मिलेगी नौकरी
भारत पोस्ट संवाददाता
गया जी। गया जी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार मौका सामने आया है। जिला नियोजनालय की ओर से 18 जून को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 200 युवाओं का चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन के साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
अवर प्रादेशिक नियोजनालयए केंदुई परिसर में 18 जून ;गुरुवार को रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने बताया कि इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने बायोडाटा ;रिज्यूमे के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी और किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। रोजगार शिविर में विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रोडक्शन ऑपरेटर पद के लिए भर्ती की जाएगी। कंपनी कुल 200 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा निर्धारित की गई है।
कंपनी द्वारा निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदक की आयु 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवारों को सीधे चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 17,600 रुपये से 23,540 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन सुविधा और परिवहन सुविधा का लाभ भी मिलेगा। यह पैकेज युवाओं के लिए आकर्षक रोजगार अवसर माना जा रहा है।
रोजगार शिविर के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कंपनी की विभिन्न इकाइयों में की जाएगी। इनमें जिगनी ;बेंगलुरु चेन्नई और तमिलनाडु स्थित उत्पादन इकाइयां शामिल हैं। इससे युवाओं को देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा।


