वारसलीगंज में अशोक महतो का मतदान !

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

 

राजीव कुमार झा

लोकतंत्र समाज में समानता का संदेश देता है। अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनीता को राजद ने वारसलीगंज से अपना उम्मीदवार बनाया है। यह अच्छा है कि यहां भाजपा भी अखिलेश सिंह की पत्नी अरुणा देवी को टिकट दिया है। इस बार राजद और भाजपा ने महिलाओं को भी अच्छी खासी संख्या में टिकट दिया है। अशोक महतो और अखिलेश सिंह इन दोनों को जाति पांति की क्षुद्र भावना से ऊपर उठकर चुनाव में अपनी पत्नी को वोट देना चाहिए। जाति धर्म और लिंग के भेदभाव को दूर करके ही कोई नेता समाज को सही दिशा में उन्मुख कर सकता है।
हमारी सारी राजनीतिक व्यवस्था चुनाव पर आधारित है और इसमें दिनों दिन अनेकों प्रकार की विसंगतियों का समावेश होता जा रहा है। आखिर चुनाव लड़ने में समाज के तमाम तबकों के लोगों की दिलचस्पी क्यों बढ़ती जा रही है? इसके आगे लोगों को अपनी इज्जत प्रतिष्ठा की परवाह नहीं है। वे पार्टी छोड़ देते हैं और रुपए पैसे खर्च करके टिकट का जुगाड़ करते हैं और चुनाव आयोग के द्वारा जारी आदर्श संहिता की भी परवाह इन लोगों को नहीं है! अपराध की दुनिया अलग होती है और बिहार में अपराधी खुद को बाहुबली में बदल लेते हैं और चुनाव लड़ने में न्यायिक रूप में से अक्षम होने में अपनी पत्नियों को चुनाव लड़ाते हैं। लोकतंत्र हमें अपराध से दूर होने का संदेश देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button