थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 75 किलो 300 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका, बुरादा व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद-
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.10.2025 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1.आलोक कुमार पुत्र जगजीवन प्रसाद निवासी ग्राम पीरपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी, 2. नितेश कुमार पुत्र हरिकेश कुमार निवासी ग्राम पीरपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को जैदपुर धर्म कांटा के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 75 किलो 300 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका व बुरादा व घटना में प्रयुक्त वाहन सफेद कार डिजायर नं0-UP32QB4267 को बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 315/2025 धारा 8/15/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1.आलोक कुमार पुत्र जगजीवन प्रसाद निवासी ग्राम पीरपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी
2. नितेश कुमार पुत्र हरिकेश कुमार निवासी ग्राम पीरपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी
*बरामदगी*
1. 75 किलो 300 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका व बुरादा
2. घटना में प्रयुक्त सफेद कार डिजायर नं0-UP32QB4267
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
2. उ0नि0 विनय कुमार थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
3. हे0का0 गुफरान खान,हे0का0 अनुज सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
4. का0 पवन ,का0 अमित थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी



