बाराबंकी थाना देवा पुलिस द्वारा 02चोरों को किया गया गिरफ्तार
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी थाना देवा पुलिस द्वारा 02 चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से, 4 अदद ट्रान्सफार्मर, 03 कुन्तल 10 किलोग्राम तांबे का तार, प्लास्टिक की कटी हुई केबिल व घटना में प्रयुक्त पिकप बरामद – पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में हुई चोरी/लूट की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 01.07.2025 को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा गश्त/चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 1. शिवकमल पुत्र रामलखन निवासी ग्राम अड़ौरा थाना देवा जनपद, 2. कृष्ण गोपाल पुत्र अरुण कुमार निवासी ग्राम पकडी शुक्ल थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को कुर्सी रोड नहर पुल कस्बा देवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद पिकप वाहन, 4 अदद ट्रान्सफार्मर, 03 कुन्तल 10 किलोग्राम तांबे का तार, प्लास्टिक की कटी हुई केबिल बरामद कर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना देवा में मु0अ0सं0 370/2025 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि अभियुक्त कृष्ण गोपाल ट्रांसपोर्टर का काम करता है, जिसका ऑफिस चिनहट, लखनऊ में है तथा अभियुक्त शिवकमल, अपना पिकप उसी के माध्यम से भाड़े पर चलाता था, जिससे दोनों के बीच मित्रता हो गई। अभियुक्तगण द्वारा लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बीबीडी के पास स्थित एक गोदाम से ट्रांसफार्मर तथा केबिल चोरी किया गया था एवं उसी केबिल को काटकर तांबे का तार अलग कर तथा केबिल की प्लास्टिक अलग कर उसे दूर-दराज जाकर कबाड़ में बेच दिया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा पूर्व में भी गोदामों से सामान को चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास एवं अन्य घटनाओं की जानकारी की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. शिवकमल पुत्र रामलखन निवासी ग्राम अड़ौरा थाना देवा जनपद
2. कृष्ण गोपाल पुत्र अरुण कुमार निवासी ग्राम पकडी शुक्ल थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर
*बरामदगी-*
1. 04 अदद ट्रान्सफार्मर
2. 03 कुन्तल 10 किलोग्राम तांबे का तार
3. प्लास्टिक की कटी हुई केबिल
4. एक अदद पिकप वाहन (घटना में प्रयुक्त)
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार त्रिपाठी थाना देवा जनपद बाराबंकी
2. उ0नि0 श्री छट्ठू चौधरी, उ0नि0 श्री अखिलेश प्रजापति थाना देवा जनपद बाराबंकी
3. का0 आलोक कुमार तिवारी, का0 सूरज जायसवाल थाना देवा जनपद बाराबंकी


