समाज की मजबूती के लिए सनातन धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों से बच्चों को अवगत करवाना जरूरी है : महंत राजेंद्र पुरी
भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार ही बच्चों का जन्मदिन मनाएं
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 18 अप्रैल : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने शुक्रवार को आयोजित सत्संग में श्रद्धालुओं से कहा कि समाज एवं देश की मजबूती के लिए सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से अपने बच्चों को अवश्य अवगत करवाएं। सनातन संस्कृति से बच्चों को जोड़ना अभिभावकों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि लोग अपने संस्कार और धर्म नीतियों को भूलते जा रहे हैं। हम अपने बच्चो का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। मित्र, प्यारे रिश्तेदार इत्यादि सभी लोगों को निमंत्रण देते हैं। खान पान का प्रबंध करते हैं और केक काटकर जन्मदिन पूर्ण होता है। उन्होंने कहा केक काटने से पहले मोमबत्ती जलाकर फूंक मारने की विधि आधुनिक तकनीक चला दी गई है। विडंबना यह है कि हिंदू धर्म में ज्योत जलाना शुभ माना जाता है। बुझाना नहीं। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार जन्मदिन मनाया जाए। परंतु सभी आधुनिक विधि विधान करते हुए मोमबत्ती की जगह देसी घी की ज्योत जलाई जाए और जन्मदिन पूर्ण हो जाने पर उसी ज्योति को घर के मंदिर में या घर में रखा जाए। उससे बच्चों को भगवान का आशीर्वाद भी मिलेगा और शुभ मंगल माना जायेगा।



