देश के 31विभूतियों को देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान दिया गया।

 

अपर्णा कुमारी
पत्रकार

नयी दिल्ली,5 फरवरी 2026 (एजेंसी)।देश के 31विभिन्न क्षेत्र के विभूतियों को यहां एक भव्य समारोह में ” देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान” प्रदान किया गया।

आल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की तरह आयोजित इस सम्मान समारोह में सुप्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो.आर. के.चौधरी,राजेंद्र भवन के निदेशक अनिल मिश्रा,पूर्व रक्षा कर्मी के.पी.एस.आर्य एवं महंत रामकुमार साहेब ने विभिन्न क्षेत्र के विभूतियों को यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्क जर्नलिस्ट फोरम के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. समरेंद्र पाठक ने की।इस मौके पर ट्रस्ट के प्रमुख हीरा लाल प्रधान एवं दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रंजीत सिंह और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नवेश कुमार मौजूद थे।

ट्रस्ट की जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सम्मानित होने वालों में एम.एल.एस.एम.दरभंगा के पूर्व प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार झा, सुप्रसिद्ध चिकित्सकों डॉ.पूनम आर्या एवं डॉ.बी.एन.ठाकुर, समाज सेविका श्रीमती कांता रानी, एडवोकेट रजिता राज,समाज सेवियों सर्वश्री विमल चौधरी,दिनेश शाह,विनय रंजन सरस्वती,गणेश महता,रवि शंकर सिंह,देवेंद्र आर्य ,दिल्ली सरकार श्रम विभाग के कर्मी जयदीप,पत्रकार डॉ.वेद प्रकाश एवं सुप्रसिद्ध गायक धनिक लाल मंडल शामिल हैं।

इसके अलावा सीए तिलक दास,शिक्षिका अंकिता शर्मा,चेस्ट क्लिनिक नई दिल्ली के दिनेश कुमार लोधी एवं आरएमएल के लक्ष्मी नारायण सहित कुल 31व्यक्तियों के नाम शामिल है।इस कार्यक्रम की शुरुआत बन्देमातरम, राष्ट्रगान एवं मंगलाचरण से हुई। गायक धनिक लाल मंडल, गायिका शिवानी,दिल्ली दूरदर्शन के गायक पं.पुष्कर मिश्रा एवं साहित्य कला परिषद दिल्ली सरकार के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। एल.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button