प्रधानमंत्री आवास योजना: गृहप्रवेश कार्यक्रम में 70 लाभुकों को मिला प्रतिकात्मक चाबी
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। सोमवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास पूर्ण कर चुके लाभुकों के बीच गृहप्रवेश कार्यक्रम के तहत प्रतिकात्मक चाभी का वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता अजय यादव, निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेगूसराय, वीरपुर सहित अन्य आवास कर्मी एवं लाभुक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के द्वारा पूर्णिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लाभुकों को गृहप्रवेश कार्यक्रम के तहत आवास का सांकेतिक चाभी वितरण किया गया। जिसके तहत सभी जिलों में गृहप्रवेश चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक समाहर्ता ने बताया कि पिछले एक माह में 2024-25 एवं 2025-26 में लक्ष्य के विरुद्ध 1958 लाभुकों को गृहप्रवेश के लिए चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के तरत जिला स्तर पर 70 लाभुकों को सांकेतिक रूप से चाभी प्रदान किया गया।




