बिहार कांग्रेस संगठन सृजन के नाम पर कार्यकर्ताओं को बेवकूफ बनानें नया फार्मूला आनंद माधव

 

अजित प्रसाद / पटना : बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं एआईसीसी सदस्य आनन्द माधव ने एक बयान जारी कर कहा है कि, बिहार कांग्रेस संगठन सृजन के नाम पर कार्यकर्ताओं को बेवकूफ बनानें के लिये एक नया फार्मूला लाई है-
* 200 सदस्य पर ब्लॉक अध्यक्ष.. एवं
* ⁠1500 सदस्य पर जिलाध्यक्ष

पर कार्यकर्ताओं को याद है की टिकट बंटवारे के नाम पर वे पहले बेवकूफ बन चुके हैं। टिकट लेने के लिये 15000 माई बहन मान का लक्ष्य लोगों को मिला था। लेकिन 50 हजार करनें वालों को भी टिकट नहीं मिला। टिकट मिला उनको जिन्होंने एक भी नहीं बनाया था। यह कार्यकर्ता को फि़र से ये झांसे में लानें का प्रयास है, लेकिन बिहारी सीधे जरूर होतें हैं, बेवकूफ नहीं होते। ये प्रभारी और अध्यक्ष का ठगी का धंधा है।
आनन्द माधव ने कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा है कि आपनें पहले टिकट के लिये अपना तन मन धन सब लगाया। किसी ने जमीन बेची तो कोई एफडी तोड़ा, लेकिन खाली हाथ मलते रह गये। अधिकांश टिकट बाहरी लोगों को जो भाजपा,जदयू, राजद एवं लोजपा से आये था उन्हें मिला।
बेईमानों से बेईमानी की है अपेक्षा रखनी चाहिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button