एसएसबी को याबा टैबलेट बरामद करने में मिली सफलता, पाँच तस्कर गिरफ्तार
अजित प्रसाद/सिलीगुड़ी: भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में एसएसबी ने नशा विरोधी अभियान में 475.6 ग्राम याबा टैबलेट बरामद की। एसएसबी की 41वीं बटालियन रानीडांगा की विशेष टीम ने इस अभियान में पाँच तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया।
एसएसबी सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के बाद एशियन हाईवे-2 के रामधन चौराहे के पास यह अभियान चलाया गया। सीमा से मात्र एक किलोमीटर अंदर मादक पदार्थों की तस्करी का प्रयास किया जा रहा था।
अभियान में तस्करों से बरामद वाहन को जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही 475.6 ग्राम याबा टैबलेट बरामद किए गए।
एसएसबी सूत्रों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए उनकी दैनिक निगरानी और खुफिया गतिविधियों को और मजबूत किया गया है।



