मोदी नेतृत्व में भारत ने जापान को पछाड़ा, विपक्ष में बेचैनी

 

_रमेश ठाकुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, निर्णायक और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले नेतृत्व में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने इसे भारत की क्षमता पर संदेह करने वाली निराशावादी ताकतों के लिए करारा जवाब बताया।

प्रेस बयान में श्री पटेल ने कहा कि यह उपलब्धि किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नीतियों, कठिन फैसलों और ईमानदार नीयत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक देश को नीति-पंगुता, घोटालों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया, वे आज भारत की तेज आर्थिक प्रगति देखकर घबराए हुए हैं। विपक्ष को न देश की प्रगति दिखाई देती है और न ही वैश्विक मंच पर बढ़ता भारत का सम्मान।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को कागजी योजनाओं और भाषणों से निकालकर कारखानों, खेतों, स्टार्टअप्स, एक्सप्रेसवे, बंदरगाहों और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुँचाया है। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी पहलों ने देश की आर्थिक नींव को मजबूत किया है, जिनका केंद्र भारत का स्वाभिमान और नागरिकों का भविष्य है।

उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रहा है, जबकि विपक्ष अब भी 20वीं सदी की विफल और नकारात्मक सोच में उलझा हुआ है। जो लोग कभी भारत की क्षमताओं पर सवाल उठाते थे, आज वही अपने सवाल बदलने को मजबूर हैं, क्योंकि तथ्य उनके दावों को गलत साबित कर चुके हैं।

प्रेम रंजन पटेल ने विश्वास जताया कि नया साल भारत के लिए और भी बड़ी आर्थिक उपलब्धियाँ लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा विकास दर, आर्थिक सुधारों और राजनीतिक स्थिरता को देखते हुए यह तय है कि 2030 से पहले भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे न तो भ्रम फैलाकर रोका जा सकता है और न ही अफवाहों या किसी विदेशी एजेंडे से।

अंत में उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जो न झुकता है, न रुकता है और अब विश्व को दिशा देने की भूमिका में आगे बढ़ चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का आर्थिक उत्कर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button