महिला क्रिकेट की विश्व विजेयता ऋचा घोष बनी सिलीगुड़ी की एएसपी
अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को बताया कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रही ऋचा घोष पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर राज्य पुलिस बल में शामिल हो गई हैं और सिलीगुड़ी में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
उन्होंने सिलीगुड़ी में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) का पद संभाला। 22 वर्षीय ऋचा घोष सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में ड्यूटी पर आईं। यहां उन्होंने सीनियर अधिकारियों और पुलिस बल के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।उन्होंने सिलीगुड़ी में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के रूप में जिम्मेदारी संभाली। अधिकारियों ने बताया कि 22 वर्षीय घोष ने सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय में पद संभाला जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य सदस्यों से मुलाकात की। उनकी नियुक्ति पिछले महीने एक सार्वजनिक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की गई घोषणा के बाद हुई।
घोष ने आठ नवंबर को वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए कोलकाता स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय का दौरा किया था। पश्चिम बंगाल पुलिस ने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में कहा, ”महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की अहम सदस्य ऋचा घोष आज डीएसपी के पद पर राज्य पुलिस में जुड़ गई हैं। उन्हें सिलीगुड़ी आयुक्तालय में एसीपी नियुक्त किया गया है।” पोस्ट में आगे लिखा गया, ”पश्चिम बंगाल पुलिस परिवार में स्वागत है ऋचा। ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां।” उत्तर बंगाल का सिलीगुड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज घोष का गृहनगर है।पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ऋचा घोष को बधाई देते हुए लिखा, “महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन टीम की अहम सदस्य ऋचा घोष बुधवार को डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) रैंक पर स्टेट पुलिस में शामिल हुईं। उन्हें सिलीगुड़ी कमिश्नरेट में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) के तौर पर नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस में ऋचा का स्वागत है। बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।”
पिछले महीने एक सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के बाद ऋचा घोष की नियुक्ति हुई है। वह 8 नवंबर को सीनियर अधिकारियों से मिलने के लिए कोलकाता स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय गई थीं।
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने 2 नवंबर को विश्व कप के खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 24 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 34 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में ऋचा ने दो साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को आउट करने में अहम योगदान दिया था।
ऋचा घोष ने महिला वनडे विश्व कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 35 रन की पारी खेलने के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 अक्टूबर को 94 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 32 रन की पारी खेली।
ऋचा घोष भारत की तरफ से 51 वनडे मुकाबलों में 29.35 की औसत के साथ 1,145 रन बनाने के अलावा, 35 कैच और 8 स्टंप आउट कर चुकी हैं। वहीं, 2 टेस्ट मुकाबलों में उन्होंने 151 रन टीम के खाते में जोड़े हैं।
इस महिला खिलाड़ी ने भारत की तरफ से 67 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 27.35 की औसत के साथ 1,067 रन बनाए। उन्होंने इस फॉर्मेट में 35 कैच और 29 स्टंपिंग कीं।




