एपीजे अब्दुल कलाम डिग्री कॉलेज, पकड़ी देवराज में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

 

_रमेश ठाकुर – रामनगर (प. चंपारण)_ एपीजे अब्दुल कलाम डिग्री कॉलेज, पकड़ी देवराज में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। खेल मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे, जिन्होंने दोनों टीमों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए महान समाजसेवी इस्तियाक अहमद ने किया। इस अवसर पर एमएलसी भीष्म सहनी, क्षेत्र के कई समाजसेवी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष, तथा बीजेपी के कार्यकर्ता भी मंच पर मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए ऐसे आयोजनों को युवाओं की ऊर्जा और खेल भावना के लिए आवश्यक बताया।

फाइनल मुकाबला नेपाल और लखनऊ की टीम के बीच अत्यंत रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने बेहतर कौशल और मजबूत खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में शानदार खेल दिखाते हुए लखनऊ की टीम विजयी रही। विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

समापन समारोह के दौरान आयोजकों ने बताया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button