एडवोकेट मधुसूदन बवेजा व विजय मेहता का ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

कुरुक्षेत्र : लखनऊ में स्थित ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ(भारत सरकार से रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय कार्यालय में एडवोकेट मधुसूदन बवेजा व विजय मेहता प्रदेश अध्यक्ष ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइजेशंस ट्रस्ट एन जी ओ कुरुक्षेत्र हरियाणा का हुआ भव्य स्वागत। एडवोकेट मधुसूदन बवेजा ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह व अन्य पत्रकार पदाधिकारियों से लखनऊ में रूबरू हुए ।उन्होंने ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह से उत्तर प्रदेश की राजनीति एवं सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी हासिल की तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह ने सभी विषयों पर विस्तार से बताया की ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ बहुत जबरदस्त तरीके से उत्तर प्रदेश की गतविधियों

 पर नजर रखते हुए सरकार जनता और प्रशासन के मध्य एक कड़ी का काम करता है और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार और प्रशासन के समक्ष रखता है । ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के सभी पत्रकार पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करते हैं। एडवोकेट मधुसूदन बवेजा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह व अन्य सम्मानित पदाधिकारीयों तथा हरियाणा के राष्ट्रीय सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी वालिया, मुख्य प्रदेश संरक्षक दलबीर मलिक,  प्रदेश उपाध्यक्ष  देशराज भटनागर, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, प्रदेश संरक्षक सुशील कौशिक, जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक व जिला की पूरी टीम गुलशन ग्रोवर, राजकुमार कशिक , प्रमोद कौशिक, संजीव गोयल, अरविंद मोहन शर्मा ,अमित गर्ग, हरि चुनालिया कुलवंत बग्गा, गुरदीप गुजराल इत्यादि का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button