स्वास्थ्य भवन’ अभियान को पुलिस ने रोका: आशा कार्यकर्ताओं का हाईवे पर धरना, हावड़ा स्टेशन पर भी भारी तनाव 

 

Oplus_16908288

अजित प्रसाद, हावड़ा : अपनी मांगों को लेकर कोलकाता स्थित ‘स्वास्थ्य भवन’ की ओर कूच कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जगह-जगह रोक दिया। बुधवार सुबह 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-16) और हावड़ा स्टेशन पर पुलिसिया बाधा के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात और रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ाप्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न जिलों से बसों में सवार होकर आ रहीं आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के सलप मोड़ पर बैरिकेड लगाकर रोक लिया।

Oplus_16908288

पुलिस द्वारा बसों को आगे जाने की अनुमति न दिए जाने से नाराज आशा कार्यकर्ता बस से नीचे उतर आईं और सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। इसके कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
दूसरी ओर, ट्रेन के जरिए कोलकाता पहुँचने की कोशिश कर रहीं आंदोलनकारी आशा कार्यकर्ताओं को हावड़ा स्टेशन पर ही पुलिस ने घेर लिया। स्टेशन परिसर के भीतर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में स्वास्थ्य भवन की ओर न बढ़ सकें। यहाँ भी पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी झड़प और बहस देखने को मिली।आशा कार्यकर्ताओं का यह विरोध प्रदर्शन निम्नलिखित मांगों को लेकर है:सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना।मासिक वेतन (मानदेय) में सम्मानजनक वृद्धि।स्वास्थ्य विभाग में स्थायीकरण और अन्य भत्ते।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन पुलिस बल के दम पर उनकी आवाज दबाना चाहता है, लेकिन वे अपनी मांगों को मनवाए बिना पीछे नहीं हटेंगी। फिलहाल जिले के कई हिस्सों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button