नेताजी सुभाष चंद बोस को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली,23 जनवरी 2026 (एजेंसी)आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें याद किया एवं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित अनेक नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर हम उनके अडिग साहस, संकल्प और राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हैं।उन्होंने कहा कि नेताजी ने निडर नेतृत्व और अटल देशभक्ति का प्रतीक प्रस्तुत किया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नेताजी भातीय स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे नाम हैं, जिनके स्मरण मात्र से मन में देशप्रेम का ज्वार उमड़ पड़ता है।

उन्होंने युवाओं को संगठित कर आजाद हिंद फौज के माध्यम से प्रथम सैन्य अभियान चलाया और अंडमान-निकोबार में तिरंगा फहराकर वर्ष 1943 में ही आजाद भारत की घोषणा की।एल.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button