आनंदपुर अग्निकांड: ‘यह हादसा नहीं, ममता सरकार के भ्रष्टाचार का नतीजा है’,*

बैरकपुर के चुनावी मंच से गरजे अमित शाह

 

Oplus_16908288

अजित प्रसाद,बैरकपुर , पश्चिम बंगाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बैरकपुर के आनंदपुरी मैदान में आयोजित एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। शाह ने हाल ही में कोलकाता के आनंदपुर स्थित मोमो कारखाने में लगी भीषण आग का मुद्दा उठाते हुए इसे “राज्य सरकार के भ्रष्टाचार की देन” करार दिया।

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने अग्निकांड के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कई कड़े सवाल पूछे। शाह ने पूछा, “इतने दिन बीत जाने के बाद भी मोमो कारखाने के मुख्य मालिक को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? क्या वह सत्ता के करीब है, इसलिए उसे बचाया जा रहा है?” उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं है। नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के कारण इतने निर्दोष लोगों की जान गई है। शाह ने यह भी सवाल उठाया कि मोমো कारखाने के मालिक किसके साथ विमान में विदेश यात्रा पर गए थे, इसका खुलासा होना चाहिए।

ज्ञात हो कि सोमवार (26 जनवरी) तड़के आनंदपुर के एक गोदाम और मोमो निर्माण इकाई में लगी भीषण आग में अब तक 25 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। अमित शाह ने इस त्रासदी को चुनावी मुद्दा बनाते हुए कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों में इस भ्रष्टाचार का अंत करना होगा। उन्होंने दावा किया कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार आती है, तो ऐसे सभी हादसों की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button