विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे लटकता मिला शव

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर मे एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों मे शव कमरे लटकता मिला मृतका के मायके के लोगो ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की सुबह सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर निवासी मो0 आरिफ की पत्नी कहकंशा उर्फ़ हिना का शव कमरे मे दुपट्टे के सहारे लटकता मिला जिसकी जानकारी होते ही पूरे गाँव मे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई मो0 शकील पुत्र अब्दुल बारी निवासी एकतानगर नियर मुश्कान पीसीओ मोहिबुल्लापुर थाना मडियाव ने बताया कि वर्ष 2024 मे कहकंशा उर्फ़ हिना की शादी सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर निवासी मो0 आरिफ पुत्र सैय्यद अली के साथ हुआ था शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति मो0 आरिफ, सास मुन्नी, ससुर सैय्यद अली दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे जिसकी शिकायत कई बार करने पर हम लोगो ने हमेशा समझा बुझाकर ससुराल भेज देते थे। आज हम लोगो को जब सूचना मिली जब मौक़े पर पहुंचे तो पता चला कि दहेज को लेकर् हिना के पति मो0 आरिफ, सास मुन्नी, ससुर सैय्यद अली, देवर साजिद अली, साहिल, मुन्ना एव चचेरे ससुर उस्मान सुभान पुत्र अकबर अली ने हिना को मार कर लटका दिया है। थानाध्यक्ष अमरनाथ चौरसिया ने बताया कि मौक़े से फारसेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हो रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button