राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दो दिवसीय शताब्दी समारोह बॉलीवुड के बड़े – बड़े सितारे शामिल
अजित प्रसाद : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दो दिवसीय शताब्दी समारोह मुम्बई में आयोजित,इस कार्यक्रम में पहले दिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया, तो वहीं रविवार को दूसरे दिन विक्की कौशल और अनन्या पांडे जैसी युवा हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला।संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, बल्कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की स्पीच को भी ध्यान से सुना।
किन हस्तियों ने की शिरकत?: कार्यक्रम के दूसरे दिन विक्की कौशल बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आए।कुर्ता-पायजामा पहने विक्की ने अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का मूंछों वाला लुक भी फ्लॉन्ट किया. वहीं, अनन्या पांडे भी एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं। अनन्या को फिल्ममेकर करण जौहर और मधुर भंडारकर के साथ कार्यक्रम का लुत्फ उठाते देखा गया। इसी दौरान शिल्पा शेट्टी भी ऑरेंज इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं. इन सभी के अलावा अक्षय कुमार, फिल्ममेकर सुभाष घई, मधुर भंडारकर, रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ समेत कई और सितारे शामिल हुए। इन फोटो में उनके साथ शिल्पा शेट्टी, रूपाली गांगुली और रमेश तौरानी भी नजर आ रहे हैं. अपनी पोस्ट में सिंगर ने लिखा, ‘RSS के लेजेंडरी सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ एक शानदार दोपहर बिताई। उन्हें बोलते हुए सुनना बहुत अच्छा लगा और उन्होंने बहुत सारी गलतफहमियों और मिथकों को बहुत अच्छे से समझाया और दूर किया. एक अविश्वसनीय सज्जन और खूबसूरत इंसान…’। वहीं करण जौहर ने कहा, ‘मैं यहां RSS के 100 साल पूरे होने के मौके पर आया और मोहन भागवत का ज्ञानवर्धक लेक्चर सुना. मैं RSS को उसकी 100वीं सालगिरह पर शुभकामनाएं देता हूं. उनके शब्द न सिर्फ प्रेरणादायक थे।



