धूमधाम से मनाया जा रहा है छठ पूजा का महापर्व
नई दिल्ली। छठ महापर्व मैं हूं हिन्दू संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री परशुराम झा के नेतृत्व में गुरुवार को मिथिला नगरी ग्राम मझौरा में प्रातः उगते भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर, पूजन और महिलाओं द्वारा छठ मईया के गीत गाकर हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।
परशुराम झा ने बताया कि प्राणदाता सूर्य भगवान को समर्पित छठ महापर्व का देश विदेश के सनातन संस्कृति का प्राचीनतम महापर्व है। छठ पूजा पर बिहार, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित करने पर श्री परशुराम झा ने सीएम योगी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छठ पूजा का शारीरिक, सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व है। दिव्य भव्य छठ मईया पूजा समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित मलिक नारायण झा, शुभ चंद्र झा, बउआ झा, विमल झा, कैलाश झा, अरुण झा, दिनेश कुमार, राज आर्य, शेखर पाण्डेय, अजय शर्मा आदि सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।