समाजसेविका नीलम झा का सफल आपरेशन
नई दिल्ली,24 फरवरी 2026 (एजेंसी)।मिथिला की सुप्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती नीलम झा की आंख का देश के जाने माने वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. जीवन सिंह तितियाल ने आज सफल आपरेशन किया।इनकी एक आंख का आपरेशन गत वर्ष 22 दिसंबर को हुआ था।
धर्मगुरु दलाई लामा,पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ.मनमोहन सिंह सहित कई शीर्ष हस्तियों के आंखों का इलाज कर चुके पद्मश्री डा.तितियाल ने आपरेशन से पूर्व कल श्रीमती झा की आंख की गहन जांच की थी।
मेडिसिन विभाग के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा. जी.रस्तोगी ने बी.पी.शुगर आदि की जांच की थी।मीडिया सहित कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी श्रीमती झा दोनों आंखों में केट्रक की समस्या से ग्रसित थीं।
श्रीमती झा के आपरेशन के समय अस्पताल में कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रमुख मौजूद थे।उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।एल.एस.
