गौमाता को राष्ट्रीय गौमाता घोषित कराने के लिए मैं हिंदू हूं संगठन द्वारा 15 दिसंबर को जंतर मंतर पर धरना

 

 

नई दिल्ली.   मैं हिंदू हूं संगठन” द्वारा गौवंश रक्षा एवं गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। 15 दिसंबर 2024 को जंतर-मंतर, दिल्ली में विशाल धरना और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य है गौमाता को “राष्ट्रीय गौमाता” का दर्जा दिलाना एवं गौ वंश का संरक्षण करना है

इस आंदोलन की अगुवाई राष्ट्रीय महासचिव आचार्य कन्हैया लाल त्रिपाठी कर रहे हैं। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवेंद्र आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट तुषार सिंह, एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परशुराम झा सहित और अन्य समाजसेवी संगठनों के प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे

कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। आयोजकों ने देशभर के लोगों से इस अभियान में शामिल होने और समर्थन देने की अपील की है। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9015252386 और 9958730958 उपलब्ध कराए गए हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन ने धार्मिक, सामाजिक और कानूनी सलाहकारों की भी मदद ली है। इसे भारतीय संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button