दिल्ली विधानसभा को आधुनिक शासन का वैश्विक मॉडल बनाने की प्रतिबद्धता :गुप्ता
डॉ.समरेंद्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार
नई दिल्ली,24 फरवरी 2024 (एजेंसी)।दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज विधान सभा को आधुनिक शासन का वैश्विक मॉडल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
श्री गुप्ता ने विधान सभा अध्यक्ष के रूप में अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह प्रतिबद्धता दोहराई।श्री गुप्ता ने कहा कि हम दिल्ली विधानसभा को आधुनिकीकरण के एक नए युग की ओर ले जा रहे हैं, जो पारदर्शिता और टिकाऊ शासन को नए सिरे से परिभाषित करेगी।
अपने उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि बीते एक साल में इस ऐतिहासिक लोकतांत्रिक संस्था ने आधुनिकता, पारदर्शिता और जन-केंद्रित शासन के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।उन्होंने इसे आत्म-चिंतन और नए संकल्प का क्षण बताया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने मौजूदा 500 किलोवाट के साथ सौर ऊर्जा परियोजना के 300 किलोवाट के बड़े विस्तार, हरित क्षेत्र को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करके संस्थान के पर्यावरणीय पदचिह्न को दोगुना करने , विधायी उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए “विधायक पुरस्कार” की शुरुआत और भविष्य के युवा नेताओं को प्रशिक्षित करने के लिए एक प्रतिष्ठित यूथ लीडरशिप प्रोग्राम की घोषणा की।एल.एस.

