कोलकाता एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का स्वागत, नदिया में परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल
कोलकाता,:भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के कोलकाता पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
कोलकाता हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार सहित पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
जानकारी के अनुसार, कुछ ही देर में जेपी नड्डा नदिया जिले में आयोजित ‘परिवर्तन यात्रा’ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहेंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, परिवर्तन यात्रा के जरिए राज्य में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का प्रयास किया जा रहा है।



