पश्चिमी जिला अध्यक्ष ने प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया।

 

नई दिल्ली – पश्चिमी जिला भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत पश्चिमी जिला के विभिन्न मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम कि शुरुआत की पश्चिमी जिला में प्रशिक्षण अभियान जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी की निगरानी में शुरू किया गया खुद जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी भी वक्ता के तौर पर मादीपुर मंडल , पंजाबी बाग मंडल में संगठन की कार्य पद्धति और रघुबीर नगर मंडल एवं विष्णु गार्डन मंडल में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर संबोधित किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस विषय की बारीकियों से वाकिफ करवाया इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल तंवर, जतिंद्र पोरवाल, गौतम जैन, प्रदीप यादव अपनी टीम के साथ मोजूद रहे जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने इस दौरान दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की उपलब्धिओ पर भी कार्यकर्ताओ से चर्चा की और आने वाले निगम चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने पर जोर दिया उन्होंने संगठन की विचारधारा, अनुशासन और जनसेवा की भावना से कार्यकर्ताओ को कार्य करने का आवाहन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button