अवैध बिल्डिंग निर्माण पर सीएम कार्यालय की रोक

एमसीडी की छत्रछाया में हो रहा था अवैध निर्माण

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। राजधानी में दिल्ली नगर निगम की छत्रछाया में अवैध बिल्डिंग निर्माण की बाढ़-सी आ गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ओखला के रिहायशी क्षेत्र में 400 वर्ग गज के प्लॉट पर अवैध बेसमेंट निर्माण को मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप से रोक लगा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, ओखला के जाकिर नगर स्थित जामा मस्जिद के पास प्लॉट नम्बर-360 ;पुराना प्लॉट नम्बर-162, खसरा नम्बर-134/1, 167 और 169, गली नम्बर-9 पर अवैध बेसमेंट निर्माण दिल्ली नगर निगम के आला अधिकारियों, इंजीनियर और बिल्डर माफिया की मिलीभगत से धड़ल्ले से हो रहा था।
भारत पोस्ट न्यूज के दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय को संज्ञान दिलाने पर कार्यालय ने तत्काल प्रभाव से अवैध बेसमेंट निर्माण पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि राजधानी में अधिकांश बिल्डिंग निर्माण में निगम के मापदंड को खुलेआम अनदेखा किया जाता है। निगम के आला अधिकारियों और इंजीनियर को रिश्वत देकर बगैर नक्शा-निर्देश के अवैध निर्माण को मूर्तरुप दिया जाता है। अवैध निर्माण में बिल्डिंग माफिया की दवगंता देखी जाती है। सवाल यह है कि ऐसे अवैध निर्माण से आस पास की बिल्डिंगों को खतरा बना रहता है और इससे संभावित दुर्घटना से इंेकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button