बागी सांसदों की सूची में नाम आने के बाद  मेरी नेता सिर्फ़ ममता बनर्जी : शत्रुघ्न सिन्हा

-साथ था, साथ हूँ और हमेशा साथ ही रहूँगा

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। आसनसोल से टीएमसी के लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी और टीएमसी का समर्थन को लेकर अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने ममता बनर्जी का पुरजोर समर्थन किया और पार्टी छोड़ने वालों की आलोचना भी की। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं ममता दीदी के साथ था, ममता दीदी के साथ हूँ और हमेशा ममता दीदी के साथ ही रहूँगा। न तो अभिषेक बनर्जी और न ही कोई और मेरा नेता है। मेरी नेता सिर्फ़ ममता बनर्जी हैं। यह एकता दिखाने और ममता बनर्जी के साथ खड़े होने का समय था, उन्हें छोड़ने का नहीं। ममता बनर्जी एक परिपक्व और अनुभवी नेता हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने घोषणा की कि ममता बनर्जी के प्रति उनका समर्थन अटूट है। उन्होंने कहा कि ममता जी के साथ था, मैं और आगे भी रहूंगा। ममता बनर्जी ने मेरे मुश्किल समय में मेरा साथ दिया था, तो अब मैं मुश्किल समय में उनका साथ कैसे छोड़ दूं। टीएमसी के भीतर विद्रोही गुटों के साथ किसी भी तरह के जुड़ाव को खारिज करते हुए, सिन्हा ने कहा कि मैं टीएमसी के बागी ग्रुप में नहीं हूं, न था और न ही जाऊंगा। फिल्हाल मैं कहीं किसी पार्टी में नहीं जा रहा हूं। मुझे अच्छा नहीं लगा कि ममता बनर्जी को इस तरह लोग छोड़ कर जा रहे हैं।
तीन लाइन का व्हिप आमतौर पर राजनीतिक दलों द्वारा संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतदान से पहले जारी किया जाता है। सिन्हा का यह बयान ऑनलाइन प्रसारित हो रही तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों की कथित सूची में उनका नाम आने के बाद आया है। केंद्रीय मंत्री रह चुके सिन्हा पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ;भाजपा साथ थे और वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिन्हा कांग्रेस में भी थे। सिन्हा ने ष्एक्स पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर बृहस्पतिवार को बधाई दी।
सिन्हा ने पोस्ट में कहा कि समाज और देश के हमारे मित्र और मार्गदर्शक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बहुत.बहुत शुभकामनाएं। यह शायद अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। आपके लंबे, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं। जय हिंद! उन्होंने कहा कि मैं ममता बनर्जी का साथ उनके कठिन समय में नहीं छोड़ूंगा जब मैं 2019 में ;लोकसभा चुनाव ;पटना से हार गया था, तो बहुत कम लोग मेरे साथ खड़े थे और ममता बनर्जी उन लोगों में से एक थीं, जो मेरे साथ खड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button