सांसद कमलजीत सहरावत का सेवा बस्ती में बनी अटल कैंटीन का प्रवास एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया।
नई दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली की लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत ने हरी नगर विधानसभा क्षेत्र की सेवा बस्ती प्रयोग विहार में प्रवास के दौरान अटल कैंटीन का निरीक्षण किया और प्रयोग विहार स्थित एक स्थानीय पार्क में स्वच्छता अभियान भी चलाया और साफ सफाई की इस अवसर पर उनके साथ हरी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम शर्मा की भी सहभागिता रहीं। इस दौरान सांसद कमलजीत सहरावत ने प्रयोग विहार सेवा बस्ती के स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान किया ।इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित क्षेत्र के निर्माण में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। और मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा सुशासन और संकल्प के है से प्रेरणा लेकर हम हमेशा आगे बढ़ेंगे और पंक्ति में सबसे पीछे खड़े हर उस व्यक्ति का भला हो यह हमारा उद्देश्य है।इस अवसर पर विधायक श्याम शर्मा ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में मेरा प्रयास केवल विधानसभा में जनता की समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि उनके समाधान में स्वयं सहभागी बनना है। क्षेत्र की स्वच्छता, सुंदरता और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए यह सफाई अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत एवं विधायक श्याम शर्मा ने प्रयोग विहार की अटल कैंटीन का खाना भी खाया और लोगो से वार्तालाप कर संवाद भी किया।इस अवसर पर सुभाष नगर के मंडल अध्यक्ष हेमंत हांडा और हरी नगर की मंडल अध्यक्षा शशि तंवर एवं फतेह नगर मंडल के अध्यक्ष सुभाष तंवर भी अपने मंडलो की टीम के साथ मोजूद रहे।



