बजाज फिनसर्व धुनिवर्स, 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ, ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण

भारत के सबसे बड़े फर्स्ट डिजिटल म्यूजिक टैलेंट सर्च में अपने विजेताओं की करेगा घोषणा

 

मुंबई, 26 मार्च 2026 – बजाज फिनसर्व ने आज अपने डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स के भव्य समापन की घोषणा की, जिसका फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दिग्गज संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय की उपस्थिति में ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ का खिताब दिया जाएगा।

बजाज धुनिवर्स ने 60,000 से अधिक प्रतिभागियों की खोज की है, जो डिजिटल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑडिशन देने और शंकर-एहसान-लॉय द्वारा खोजे जाने का अवसर प्रदान करता है।

विजेता को शंकर-एहसान-लॉय के साथ मिलकर बजाज की सॉनिक आइडेंटिटी का सह-निर्माण करने और ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ एक स्वतंत्र एल्बम बनाने का अवसर दिया जाएगा।

बजाज फिनसर्व के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के प्रेसिडेंट मानव मियानवाल ने कहा, “बजाज धुनिवर्स हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं में से एक है। पहले वर्ष में मिली प्रतिक्रिया हमें इसे दूसरे वर्ष में और बड़ा और बेहतर बनाने का विश्वास और प्रोत्साहन देती है।”

शंकर महादेवन ने कहा, “बजाज धुनिवर्स की सबसे खास बात यह रही कि इसका उद्देश्य भारत के हर कोने से संगीत प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें आगे लाना है।”

एहसान नूरानी ने कहा, “देशभर से आने वाली प्रतिभा की गुणवत्ता वास्तव में प्रेरणादायक रही है।”

लॉय मेंडोंसा ने कहा, “बजाज धुनिवर्स ने एक ऐसा मंच तैयार किया, जहां संगीतकार आगे आ सकें और पहचाने जा सकें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button