सिलीगुड़ी में रामनवमी पर सुरक्षा चाक-चौबंद, सड़कों पर उतरे डीसीपी और केंद्रीय बल

 

सिलीगुड़ी :  राम नवमी के पावन अवसर पर सिलीगुड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज ट्रैफिक डीसीपी काजी शम्सुद्दीन और सिलीगुड़ी प्रधान नगर थाना के आईसी वासुदेव सरकार ने मालागुड़ी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर का दौरा किया।चूंकि इस मंदिर से एक बड़ी शोभायात्रा शुरू होने वाली है, इसलिए अधिकारियों ने कार्यक्रम से पहले ही पूरी स्थिति की गहन समीक्षा की। सुरक्षा के मद्देनजर डीसीपी के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उत्सव के दौरान कोई भी अप्रिय घटना न घटे।  निरीक्षण के दौरान डीसीपी काजी शम्सुद्दीन ने स्वयं स्थानीय लोगों और आयोजकों से बातचीत की। उन्होंने शोभायात्रा के मार्ग और सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। महत्वपूर्ण मोड़ों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है ताकि रामनवमी का यह उत्सव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button