बिहार में नीतीश राज का अंत,सम्राट नए मुख्यमंत्री होंगे

डॉ.समरेंद्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार

पटना,14 अप्रैल 2026 बिहार में दो दशक से चल रहे नीतीश राज का आज अंत हो गया।उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।इससे पहले उन्होंने अपनी अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक की।

श्री कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के साथ ही यह निश्चित हो गया था,कि उनका मुख्यमंत्री पद छोड़ना तय है।वहीं भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे की तलाश शुरू हो गई।

बिहार में गत वर्ष के अंत में प्रचंड बहुमत के साथ नीतीश कुमार की अगुआई में बनी सरकार पांच महीने में नाटकीय तरीके से चली गई।इसके साथ ही दो दशक से अधिक समय से सत्ता पर काबिज नीतीश राज का अंत हो गया।

उधर विधायक दल के नेता चुने जाने के साथ ही यह तय हो गया कि भाजपा के सम्राट चौधरी कल राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।आजादी के बाद यह पहला मौका है,जब प्रदेश में भाजपा की अगुआई में सरकार बनेगी।

भाजपा के शीर्ष सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री के लिए पांच नामों पर गहनता से विचार किया गया,जिसमें श्री चौधरी का नाम सबसे शीर्ष पर था।

इन पांचों नेताओं के नाम का खुलासा मेरी 31 मार्च को देश के विभिन्न डिजिटल एवं समाचार पत्रों में छपी खबरों में किया गया था।इनमें श्री चौधरी का नाम सबसे ऊपर था।श्री चौधरी को कल सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

नीतीश कुमार की निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 को हुआ।वह राज्य के एक प्रमुख भाजपा नेता हैं।

मुंगेर के रहने वाले श्री चौधरी ने राजद से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और वर्ष 1999 में कृषि मंत्री बने। वह परबत्ता से विधायक और विधान पार्षद रह चुके हैं और राज्य में ओबीसी के एक प्रमुख चेहरा के रूप में सुमार हैं।

श्री चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है।उनके पिता शकुनी चौधरी एक दिग्गज नेता और मां पार्वती देवी तारापुर से विधायक रही हैं।

श्री चौधरी वर्ष1990 में सक्रिय राजनीति में आए और वर्ष 1999 में राबड़ी देवी सरकार में कृषि मंत्री बने।उसके बाद वह जनता दल यूनाइटेड होते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button