बसपा प्रत्याशी ने कांशीराम की जयंती पर चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
चौधरी विजेन्द्र सिंह ने काशीराम के बताएं मार्ग का एवं उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया
भारत पोस्ट ब्यूरो
——————–
बिजनौर।बिजनौर लोकसभा बसपा के प्रत्याशी चौधरी विजेन्द्र सिंह ने सैकड़ों बसपाईयो और जाट ,अन्य समाज के आये लोगो के साथ मिल कर बामसेफ, बी एस-4 एवं बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक बहुजन नायक कांशीराम साहब की 90वीं जयंती के अवसर पर मोमबत्ती प्रज्वलित कर तरी शरण व पंचशील का उच्चारण करके काशीराम साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को जिला कार्यालय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा लोकसभा प्रत्याशी चौधरी विजेन्द्र सिंह ने
काशीराम साहब के बताएं मार्ग का एवं उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि बहुजन नायक काशीराम साहब के त्याग को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने एक नारे का स्मरण कराया जब तक सत्ता की मास्टर चाबी हमारे हाथ में नहीं होगी तब तक हमें कुछ भी हासिल नहीं हो सकता ।इसलिए होने वाले लोकसभा चुनाव में हाथी का बटन दबाकर भारी बहुमत से बीएसपी के प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह को भारी मतों से जीताने का काम करें ।चौधरी विजेंद्र सिंह ने
कांशीराम को नमन करते हुए बहन का आभार व्यक्त किया तथा उनके हाथों को मजबूत करने का आश्वासन दिया ।जनपद बिजनौर की जनता का आह्वान करते हुए अपील की तथा महापुरुषों के मिशन को पूरा करने का भरोसा दिलाया ।उन्होंने जनता को सतर्क करते हुए कहा कि हमें परेशान किया जाएगा ,किंतु किसी को हताश होने की आवश्यकता नहीं है ।धनीराम सिंह पूर्व मंत्री, महेंद्र कुमार मंडल प्रभारी ने भी विचार व्यक्त किए ।चौधरी गजेंद्र सिंह नीलकंठ ने प्रत्याशी की योग्यता एवं अनुभव की प्रशंसा करते हुए आसवशत किया कि हमारा प्रत्याशी सदैव जनता की सेवा करेंगे।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता दिलीप कुमार उर्फ पिंटू जिला अध्यक्ष द्वारा एवं संचालन नंदराम प्रजापति जिला महासचिव व नाजिम अहमद अल्वी जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रणविजय सिंह मुख्य मंडल प्रभारी, मुरादाबाद मंडल मुख्य अतिथि के रूप में रणविजय सिंह मुख्य मंडल प्रभारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
राजेंद्र सिंह ,दीपक कुमार, जितेंद्र सागर पूर्व जिला अध्यक्ष, दीपक राज ,ब्रह्मपाल सिंह, तिलक राज बौद्ध ,मुन्ना सिंह, समर सिंह एडवोकेट ,कविराज, सद्दाम राणा ,रोहतास कुमार, इसरार नवी आदि ने भी विचार व्यक्त किये।डॉक्टर भार्या जी , धर्म सिंह मौर्य ,अमर सिंह ,सद्दाम राणा ,हारून मलिक ,काके सिंह रवि ,अजय सिंह ,ज्ञानचंद प्रजापति, आदि जनपद के सभी विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्ष ,सेक्टर अध्यक्ष एवं गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।




