कानपुर में पिता ने की जुड़वा बेटियों की हत्या, गिरफ्तार,घटना की वजह की जांच में जुटी पुलिस

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां रविवार को एक पिता ने अपनी जुड़वा नाबालिग बेटियों (उम्र 11 वर्ष) की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस को इस नृशंस हत्याकांड की घटना की जानकारी भोर में साढ़े चार बजे के करीब डॉयल-112 के जरिए मिली। मौके पर पहुंची पुलिस हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार करने के साथ ही दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है।
दिल दहलाने यह घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के विराटनगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चियां सगी जुड़वा बहनें थीं। उनकी उम्र 11 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में दोनों मासूम बच्चियों के शव लहूलुहान पड़े थे। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसाार मारी गई दोनों बच्चियों के गले पर धारदार हथियार के वार के गहरे निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून से सने कई सबूत जुटाने के साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के अवशेष भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर एक पिता ने ऐसा खौफनाक और बेरहम कांड कैसे और क्यों कर डाला? पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीनेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मौके पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button