मजबूत अनुभव और बढ़ती पहुँच के साथ, रेंटोकिल पीसीआई ने पेकोप का किया अधिग्रहण
*रेंटोकिल पीसीआई ने पेकोप का अधिग्रहण किया, सर्विस क्षमता समेत पहुँच होगी और भी मजबूत
मुंबई, अप्रैल 2026:* भारत की प्रमुख पेस्ट कंट्रोल और हाइजीन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी, रेंटोकिल पीसीआई ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने पेकोप पेस्ट कंट्रोल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड (‘पेकोप’) अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण से खास तौर पर पश्चिमी क्षेत्र में ग्राहकों को बेहतर सर्विस प्रदान करने की कंपनी की क्षमता और मजबूत होगी, साथ ही पेस्ट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में नए मानक तय करने की उसकी प्रतिबद्धता को भी और मजबूती मिलेगी।
इस अधिग्रहण के तहत पेकोप के ग्राहक, उसकी अनुभवी टीम और काम से जुड़े संसाधन अब रेंटोकिल पीसीआई के नेटवर्क का हिस्सा बन जाएँगे। यह कदम दो ऐसी कंपनियों को साथ लाता है, जिनकी सोच नई पहल, बेहतर सेवा और लंबे समय तक सतत विकास पर आधारित है।
मुंबई में स्थापित पेकोप ने पिछले कई वर्षों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और प्रोफेशनल सर्विसेस, लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी और प्रीमियम एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में प्रतिष्ठित ग्राहकों को सर्विस प्रदान की हैं। अब रेंटोकिल पीसीआई के साथ जुड़कर पेकोप को ग्लोबल संसाधनों, उन्नत आरएंडडी और मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिलेगा, जिससे वह अपने ग्राहकों को और बेहतर सर्विसेस प्रदान कर सकेगा।
रेंटोकिल पीसीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर डेविड लुईस ने कहा, “पेकोप का रेंटोकिल पीसीआई परिवार में स्वागत करते हुए हम अपनी उस प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके तहत हम ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस प्रदान करना और भारतीय बाजार में नई सर्विस को आगे लाना चाहते हैं। साथ मिलकर हम अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय और टेक्नोलॉजी आधारित समाधान देंगे।”
पेकोप के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ बलवानी ने कहा, “पेकोप का लंबे समय का स्थानीय अनुभव और रेंटोकिल पीसीआई की वैश्विक विशेषज्ञता मिलकर हमें अपने ग्राहकों को और बेहतर और आधुनिक सर्विसेस देने में सक्षम बनाती है। अपनी सर्विसेस को और मजबूत करते हुए हम आगे भी अपने ग्राहकों को वही व्यक्तिगत और भरोसेमंद सर्विस देना जारी रखेंगे, जिसकी उन्हें उम्मीद रहती है। यह साझेदारी हमारे सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।”
यह अधिग्रहण रेंटोकिल पीसीआई की उस मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें कंपनी बेहतर डिजिटल स्ट्रेटेजी और ग्राहक-केंद्रित सोच के साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण सर्विस प्रदान करने पर लगातार ध्यान दे रही है।
पेकोप के बारे में
विगत पाँच दशकों से पेकोप पेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और अपने अनुभव के दम पर घरों और कारोबारों को सुरक्षित रखता आ रहा है। पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़ते हुए, पेकोप ने ‘डिजिटल पेकोप’ जैसी स्मार्ट और इंटीग्रेटेड व्यवस्था शुरू की है, जिसमें रियल-टाइम मॉनिटरिंग और डेटा एनालिटिक्स के जरिए पहले से ही समस्या को पहचानकर सही समय पर समाधान दिया जाता है। इस तरह यह रिमोट ट्रैकिंग और समय पर कार्रवाई के जरिए बेहतर नतीजे देता है और ग्राहकों के कामकाज में कम से कम बाधा सुनिश्चित करता है




