धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम महोत्सव ब्राह्मण समाज के हजारों लोगों ने दिया एकजुटता का परिचय

ब्राह्मण समाज के हजारों लोगों ने दिया एकजुटता का परिचय

समाज में व्याप्त भ्रांतियायो’ का पर्दाफाश
  भारत पोस्ट न्यूज़

नई दिल्ली/ गाजियाबाद भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर वसुंधरा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ब्राह्मण समाज के हजारों लोगों ने एक जुटता का परिचय दिया। महोत्सव सेक्टर 7-8 वसुंधरा में थाने के पीछे स्थित ग्राउंड में आयोजित किया गया । समारोह में ब्राह्मण समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया जिसमें मेरठ ,बुलंदशहर ,हापुड़, मुजफ्फरनगर ,सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद समेत आसपास के हजारों लोगों ने भाग लिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में सपा की प्रतिपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे ,विशिष्ट अतिथि में बलिया से सांसद सनातन पांडे ,विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर शर्मा ,पंडित गोविंद कौशिक व अन्य उपस्थित थे । समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने की ।
समारोह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने वर्तमान समाज में वर्गो में व्याप्त आपसी भाईचारो के परिपेक्ष में कहा कि आज ब्राह्मण समाज को लेकर कई तरह के आपसी मतभेद का प्रचार प्रसार किया जाता है उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। अपनी शक्ति को पूर्ण स्थापित करने के लिए हमें अपने चाल ,चरित्र, संस्कार, समाज में आपसी भाईचारा को कायम करना होगा।
सांसद सनातन पांडे ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को हर जगह टारगेट किया जाता है। समाज में नीचा दिखाने की साजिश रची जाती है ।कानून का सहारा लेकर प्रतारित किया जाता है‌ ऐसी स्थिति में ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर कुरीतियों से मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा है कि विभिन्न राज्यों में ब्राह्मण को प्रताड़ित किए करने की घटनाएं सामने आती रहती है। हमें ऐसी घटनाओं का विरोध करना होगा जिसके लिए समाज को एकजुट रहना जरूरी है।
अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने कहा है कि आज सामाजिक सामरसता के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आज हमें अपने पूर्वजों को याद कर नई पीढ़ी को अवगत कराते हैं । श्री शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वज जंगलों में बहुत तपस्या कर एक सुसंगठित समाज की रचना की थी। आज इन महापुरुषों के ज्ञान प्रकाश को समाज में फैलने की जिम्मेदारी हम सब की है। इस अवसर पर भगवान परशुराम के जीवन चरित्र का भव्य नाटक का मंचन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button