वरिष्ठ भाजपा नेता ओपी बब्बर द्वारा पश्चिमी जिला टीम के साथ चाय पर चर्चा।

 

नई दिल्ली –आज पश्चिमी जिला के सभी पदाधिकारी पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी के साथ तिलक नगर के पूर्व सर्वश्रेष्ठ विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता ओपी बब्बर के निवास स्थान पर चाय पर चर्चा करने पहुंचे
चाय पर संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई एवं सभी जिला पदाधिकारीओ ने ओपी बब्बर के साथ सामूहिक रूप से नाश्ता भी किया। इस अवसर पर ओपी बब्बर ने अपने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए संगठन की मजबूती, जनसेवा एवं प्रभावी नेतृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किए। पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने ओपी बब्बर एवं राजीव बब्बर को शाल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित भी किया इस अवसर पर पश्चिमी जिला महामंत्री श्वेता सैनी, संतोष गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष गगनदीप साहनी ,जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, रविन्द्र सिंह सोनू, संदीप दीक्षित,महिला मोर्चा अध्यक्षा स्वाती शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर त्यागी, युवा मोर्चा महामंत्री रोमित चीरा,एस,सी मोर्चा अध्यक्ष मोहन मोर्या,जिला मंत्री रेनू भल्ला, अमित कोहली,गगन साहनी अनिता लाम्बा रेनू रखवाया, जिला मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर,आईटी प्रकोष्ठ के विरेन्द्र भल्ला,मनीष लूथरा आदि मौजूद रहे
ओपी बब्बर ने अपने जीवन के कुछ स्मरण बताये और सभी को चुनाव संबंधी गुरु मंत्र भी दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button